घर के बाहर खड़ी की थी बाइक, आग लगा दी
बिलासपुर| खपरगंजमें रविवार को घर के बाहर खड़ी की गई बाइक पर शरारती तत्व ने आग लगा दी। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है। खपरगंज निवासी सुनील पांडे कूलर मैकेनिक है। उसने अपनी हीरोहोंडा सीडी डीलक्स रात को घर के बाहर खड़ी की थी। देर रात किसी ने इस पर आग लगा दी। बाइक जलने लगी तो पड़ोसियों ने देखा। उन्होंने सुनील को जगाकर घटना की जानकारी दी। तब तक बाइक पूरी तरह जल चुकी थी। सुबह सुनील ने थाने आकर रिपोर्ट दर्ज करवाई।
पुलिस ने धारा 435 के तहत जुर्म दर्ज किया है। आरोपी का पता नहीं चल सका है।