पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राजभाषा को बचाने का संकल्प लिया

राजभाषा को बचाने का संकल्प लिया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलासपुर| हिंदीदिवस पर विभिन्न संस्थानों, कार्यालयों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाने के लिए कई जगहों पर हिंदी पखवाड़े की शुरुआत की गई।

दूरदर्शन केंद्र में 15 सितंबर को हिंदी पखवाड़े का उद्घाटन किया गया। इसके मुख्य अतिथि उपनिदेशक अभियांत्रिकी पीयूष कुमार झा थे। इसमें सहायक अभियंता द्वय वासुदेव रायकवार और शैलेंद्र कुमार जायसवाल ने दूरदर्शन महानिदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी के संदेश का वाचन किया गया। इसके तहत 14 से 28 सितंबर तक हिंदी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इसमें कुछ प्रतियोगिताएं दूरदर्शन बिलासपुर में और शेष प्रतियोगिताएं दूरदर्शन लुघुशक्ती प्रेषण केंद्र सक्ती में आयोजित होंगी। छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक हिंदी दिवस पर 14 सितंबर को सुबह 11 बजे आयोजित की गई। इसमें मुख्य अतिथि सांसद लखन लाल साहू अध्यक्षता संघ के प्रांताध्यक्ष कुशल कौशिक थे। हिन्दी दिवस पर मुख्य वक्ता मुनेन्द्र शर्मा ने मातृ भाषा का स्वरूप और महत्ता पर प्रकाश डाले। इसके बाद संघ के तय एजेंडों पर चर्चा की गई।कृषि कॉलेज में 14 सितंबर को हिंदी पखवाड़ा की शुरूआत की गई। यह 14 से 30 सितंबर तक आयोजित होगा। इसमें कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए निबंध, वाद-विवाद, तत्कालीन भाषण, चित्रकला, स्लोगन और अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए हिंदी में निबंध लेखन और शब्द ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

कुंज युवा एवं ग्राम जागृति समिति ने हिन्दी दिवस पर जीवन के संदेश नामक पुस्तक का वितरण किया। समिति अध्यक्ष दीपक यादव, राकेश विश्वकर्मा, राजेश, सत्तु, गुलाब, मोतीलाल ध्रुव सहित अन्य उपस्थित थे।