पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कर्मचारियों की समस्याओं पर चर्चा

कर्मचारियों की समस्याओं पर चर्चा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलासपुर | कर्मचारियोंकी समस्याओं को लेकर मुख्य वन संरक्षक कार्यालय में संयुक्त परामर्शदात्री समिति की बैठक हुई। इसमें छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांतीय महामंत्री जीआर चंद्रा ने बताया कि वन विभाग के मैदानी कार्यालयीन कर्मचारियों की समस्याओं को रखा गया। मैदानी कर्मचारियों को समयमान वेतनमान का लाभ, राज्य शासन सामान्य प्रशासन विभाग के दिशा निर्देश के तहत विकलांग कर्मचारियों को पदोन्नति पर आरक्षण, शासकीय सेवा के दौरान मृत कर्मचारियों के आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में मुख्य वन संरक्षक अनूप श्रीवास्तव, किशोर शर्मा, मनहरण लाल कौशिक, रोहित तिवारी, उमेश सिंह सहित अन्य कर्मचारी संघों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

बैठक