पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिला पंचायत सदस्य पर मजदूरों को धमकाने का आरोप लगाया

जिला पंचायत सदस्य पर मजदूरों को धमकाने का आरोप लगाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलापंचायत सदस्य पर कोटा क्षेत्र की वेलकम डिस्टलरी के मजदूरों काे धमकाने का आरोप लगा है। इसकी शिकायत थाने में की गई है। उस पर कलमीटार की वनभूमि पर भी कब्जा करने की शिकायत की गई है। दोनों मामलों में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

वेलकम डिस्टलरी के टाइम कीपर शिव कुमार झा ने कोटा थाना प्रभारी को लिखित में दिए शिकायती पत्र में बताया है कि जिला पंचायत सदस्य दीपक रजक बिलासपुर में रहता है और उसे ग्रामीणों से कोई लेना-देना नहीं है। वह दूसरे शराब ठेकेदार के इशारों पर वेलकम डिस्टलरी के खिलाफ आए दिन ग्रामीणों को धमकाता है और मजदूरों को काम पर जाने से रोकता है। इसी तरह छेरकाबांधा लारीपारा के राजकुमार साहू पिता परदेशी राम साहू (30 वर्ष) ने कोटा थाने में की गई शिकायत में बताया है कि वह शहर के लोगों को साथ लाकर फैक्टरी के बाहर मजदूरों से दुर्व्यवहार करता है। उन्हें भीतर जाने से भी रोकता है। इसके कारण वहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। जिला पंचायत सदस्य की गतिविधियों से आस-पास के ग्रामीणों में भी आक्रोश है। इधर, मजदूर भी भड़के हुए हैं। ग्रामीण ने पुलिस पर उसकी गतिविधियों पर रोक लगाने और एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। जिला पंचायत सदस्य पर कलमीटार के लोगों ने भी जंगल की 10 एकड़ जमीन पर कब्जा करने की शिकायत वन विभाग से की है। ग्रामीणों के अनुसार इस जमीन पर सागौन के पेड़ लगे हैं। जिला पंचायत सदस्य इन्हें काटकर बेच रहा है। दोनों शिकायतों पर अभी तक जांच शुरू नहीं हुई है।