पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नवरात्रि पर डोंगरगढ़ में भी रुकेंगी एक्सप्रेस ट्रेनें

नवरात्रि पर डोंगरगढ़ में भी रुकेंगी एक्सप्रेस ट्रेनें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नवरात्रिपर मां बम्लेश्वरी देवी का दर्शन करने के लिए हजारों की तादाद में दर्शनार्थी डोंगरगढ़ जाते हैं। ट्रेनों में भारी भीड़ और दर्शनार्थियों को सुविधा देने के लिए रेलवे प्रशासन ने आठ दिन के लिए वहां से गुजरने वाली सभी एक्सप्रेस ट्रेनों का स्टाॅपेज दिया है। इसके अलावा आस-पास के स्टेशनों पर समाप्त होने वाली पैसेंजर ट्रेनों का फेरा डोंगरगढ़ स्टेशन तक बढ़ाया जाएगा। यह व्यवस्था 25 सितंबर से लागू होकर 3 अक्टूबर तक चलेगी।

शारदीय नवरात्रि 25 सितंबर से शुरू हो रही है। पूरे नौ दिनों तक बिलासपुर के अलावा रायगढ़, कोरबा, जांजगीर-चांपा, रायपुर अन्य जिलों शहरों से हजारों भक्त बम्लेश्वरी दर्शन के लिए डोंगरगढ़ पहुंचते हैं। डोंगरगढ़ मेले के दौरान ट्रेनों में दर्शनार्थियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए जरूरी व्यवस्था की गई हैं। रेलवे के मुताबिक, मुंबई-हावड़ा रूट पर चलने वाली दूरगामी एक्सप्रेस ट्रेनों काे भी डोंगरगढ़ में 25 सितंबर से 3 अक्टूबर तक अस्थाई ठहराव दिया जा रहा है। इन ट्रेनों में 12130 हावड़ा-पुणे-हावड़ा आजाद हिंद एक्सप्रेस, हटिया-कुर्ला-हटिया एक्सप्रेस, पुरी-जोधपुर-पुरी जोधपुर एक्सप्रेस, हावड़ा-पोरबंदर-हावड़ा एक्सप्रेस, दरभंगा-सिकंदराबाद-दरभंगा एक्सप्रेस नवरात्रि के दौरान डोंगरगढ़ स्टेशन में अस्थाई तौर रुकेगी। इसी तरह जिन पैसेंजर ट्रेनों का फेरा बढ़ाया जा रहा है, उनमें 58208 भवानीपटना-रायपुर पैसेंजर, 58204 रायपुर-गेवरारोड पैसेंजर, 58818 तिरोड़ी-तुमसर पैसेंजर, 58817 तुमसर-तिरोड़ी पैसेंजर शामिल हैं।

भवानीपटना-रायपुर पैसेंजर सुबह 10.15 बजे रायपुर पहुंचेगी और वहां से 11.10 बजे छूटकर सरोना, कुम्हारी, देव बलोदा चरोदा, भिलाई, भिलाई पाॅवर हाउस, भिलाई नगर, दुर्ग, रसमड़ा, मुरहीपार, पर मालकसा, राजनांदगांव, बाकल, मुसरा, जटकन्हार होते हुए दोपहर 2.20 बजे डोंगरगढ़ पहुंचेगी। इसी तरह रायपुर-गेवरारोड पैसेंजर को डोंगरगढ़ तक आगे बढ़ाया गया है। तिरोड़ी-तुमसर-तिरोड़ी पैसेंजर को डोंगरगढ़ तक बढ़ाया गया है। यह ट्रेन तुमसर से मुंडी कोटा, तिरोड़ा, काचेवानी, गंगाझरी, गोंदिया, गुदमा, आमगांव, धनोली, सालेकसा, दरेकसा, बोरतलाव, पानीयाजोब होते हुए डोंगरगढ़ पहुंचेगी। वहां से वापस इसी रूट पर लौटेगी। इसके बाद तुमसर और तिरोड़ा के बीच ट्रेन अपने समय पर ही चलेगी। दुर्ग-गोंदिया-दुर्ग पैसेंजर को रायपुर तक विस्तार