- Hindi News
- पैदल जा रहे युवक को बाइक सवार ने टक्कर मारी, घायल
पैदल जा रहे युवक को बाइक सवार ने टक्कर मारी, घायल
बिलासपुर| चकरभाठाक्षेत्र में पैदल जा रहे युवक को बाइक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में वह घायल हो गया। अमसेना निवासी जगदीश यादव पिता कोदा (32 वर्ष) 8 सितंबर की रात को जा रहा था। छतौना मोड़ के पास बाइक क्रमांक सीजी 10 एस 7057 के चालक ने उसे टक्कर मारी। इससे युवक को चोटें आई। उसकी रिपोर्ट पर चकरभाठा पुलिस ने आरोपी बाइक चालक के खिलाफ धारा 279, 337 के तहत जुर्म दर्ज किया है।