- Hindi News
- ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवती की मौत
ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवती की मौत
बिलासपुर| हिर्रीक्षेत्र में सड़क हादसे में युवती की मौत हो गई। वह अपने भाई के साथ बाइक में जा रही थी। ट्रक ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। कमलेश बाई कौशिक पिता वीरेंद्र (25 वर्ष) अपने भाई के साथ बाइक से जा रही थी। सड़क पर ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों बाइक से नीचे गिर पड़े। कमलेश ट्रक के पहिए के नीचे गई। आस-पास के लोगों ने दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाया। इलाज के दौरान कमलेश बाई की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग जांच के बाद ट्रक चालक के खिलाफ धारा 304 भादवि दर्ज कर लिया है।