पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाइक सवार नाले में गिरे, एक की मौत

बाइक सवार नाले में गिरे, एक की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ट्रेलर-हाइवा में भिड़ंत, चालक घायल

गेवरा-दीपका. शनिवारकी दोपहर दीपका के थाना चौक के पास एक-दूसरे के विपरीत दिशा से रहे ट्रेलर और हाइवा के बीच भिड़ंत हो गया। घटना में ट्रेलर का केबिन क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं उसका चालक बाल-बाल बच गया।

दीपका के एक निजी कोल वासरी के ट्रेलर का चालक चैतराम यादव शनिवार को ट्रेलर लेकर वासरी से खदान की ओर जा रहा था। इसी दौरान दोपहर लगभग 12.30 बजे थाना चौक दीपका के पास विपरीत दिशा से रायपुर पासिंग की हाइवा रही थी। दोनों वाहनों के बीच आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में ट्रेलर का केबिन क्षतिग्रस्त हो गया। जिसमें चालक चैतराम दब गया। उसका पैर भी स्टेयरिंग में फंस गया। घटना की जानकारी होते ही दीपका पुलिस मौके पर पहुंची। कोल वासरी द्वारा गैस कटर मंगवाकर चालक को बाहर निकालने का प्रयास किया गया। मशक्कत के बाद 1 घंटे में गैस कटर से केबिन काटकर उसे सुरक्षित निकाला गया। इस दौरान मौके पर जाम की स्थिति रही।

घटनास्थल खरसुरी नाले पर पड़ी क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल।