- Hindi News
- वार्ड नंबर 13, 14, 15, 21 और 22 के नागरिक तय करेंगे एजेंडा
वार्ड नंबर 13, 14, 15, 21 और 22 के नागरिक तय करेंगे एजेंडा
वार्ड नंबर 13, 14, 15, 21 और 22 के नागरिक तय करेंगे एजेंडा
बिलासपुर| दैनिकभास्कर रूबरू कार्यक्रम को लेकर लोगों में खासा उत्साह है। शहर के सारे वार्ड स्मार्ट बनें और लोग खुद नगर निगम चुनाव का एजेंडा तय करें। इसके लिए भास्कर की शृंखला का पांचवां रूबरू कार्यक्रम 16 सितंबर को दोपहर 12 बजे से सत्यम चौक के करीब अंबेडकर स्कूल के पीछे अंबेडकर सामुदायिक भवन में होने जा रहा है। भास्कर की ओर से इसमें शहर सरकार के जिम्मेदारों को एक मंच पर लाया जा रहा है।