- Hindi News
- जगतगुरू शंकराचार्य स्वरूपानंद पहुंचे शहर
जगतगुरू शंकराचार्य स्वरूपानंद पहुंचे शहर
जगतगुरू शंकराचार्य स्वरूपानंद पहुंचे शहर
बिलासपुर| द्वारिका,शारदा ज्योतिष पीठाधीश्वर जगतगुरू शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती सोमवार को रात 9.30 बजे बिलासपुर पहुंचे। वे चिचिरदा रोड में हरीश शाह के निवास पर ठहरे हैं। उनके आने की खबर मिलते ही बारिश होने के बावजूद शाह के घर श्रद्धालु पहुंचने लगे। शिरडी के साईं बाबा को भगवान मानने से इनकार कर हाल ही में चर्चा में आए शंकराचार्य 22 सितंबर तक यहीं रहेंगे। इससे पहले वे रायपुर से बेमेतरा गए और वहां एक कार्यक्रम में शामिल हुए।