पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राज्य स्तरीय विज्ञान मेले में सोनार का चयन

राज्य स्तरीय विज्ञान मेले में सोनार का चयन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राज्य स्तरीय विज्ञान मेले में सोनार का चयन

बिलासपुर| शासकीयबहुउद्देश्यीय उच्चतर माध्यमिक शाला बिलासपुर के गणित के व्याख्याता पीके सोनार का चयन राज्य स्तरीय विज्ञान मेला बालोद के लिए किया गया है। यह विज्ञान मेला 28 से 31 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा। वे पिछले वर्ष भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय मेला में नेहरू साइंस सेंटर वर्ली मुंबई में राज्य का प्रतिनिधित्व किए थे। इस वर्ष भी विकासखंड, जिला और जोन स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य स्तरीय मेले में बिलासपुर जोन का प्रतिनिधित्व करेंगे। वे जोन स्तर पर शिक्षक सहायक सामग्री वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वे अपने शिक्षण सहायक सामग्री पूर्णांकों के अध्ययन, उनकी संक्रिया, बीजीय व्यंजक का अध्ययन, उनका योग, व्यकलन और द्विपद व्यंजक का गुणनफल, द्विघात बहुपद का गुणनखंड पर निर्मित किया है। उनके इस कार्य में संस्था के व्याख्याता आरके भेदी का विशेष सहयोग रहा। प्राचार्य आरके गौरहा और संस्था के सदस्यों ने उनके प्रदर्शन की सराहना की है।