पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जम्मू कश्मीर के पीड़ितों को 27 हजार का चेक भेजा

जम्मू-कश्मीर के पीड़ितों को 27 हजार का चेक भेजा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जम्मू-कश्मीर के पीड़ितों को 27 हजार का चेक भेजा

बिलासपुर| शहरके बुद्धिजीवियों ने जम्मू-कश्मीर के बाढ़ पीड़ितों को अपनी ओर से साढ़े 27 हजार रुपए की सहायता की है। सोमवार को आनंद मिश्रा, नंद कश्यप, प्रथमेश मिश्रा, लाखन सिंह, शैलेष शुक्ला, उमा रानी शुक्ला, निवेदिता शुक्ला, सविता प्रथमेश ने इस राशि का चेक कलेक्टर सिद्धार्थ कोमल परदेशी को सौंपा। यह रकम प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष में जमा कराई जाएगी। कलेक्टर ने इस सहायता को आवश्यक बताते हुए और भी लोगों को इसके लिए प्रेरित करने की बात कही। गौरतलब है कि रेलवे समेत शासकीय अधिकारियों-कर्मचारियों ने एक दिन की सैलिरी पीड़ितों के लिए दी है।