पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कोटा एसडीओपी पर अपने रिश्तेदार को बचाने का आरोप, शिकायत

कोटा एसडीओपी पर अपने रिश्तेदार को बचाने का आरोप, शिकायत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलासपुर| कोटाएसडीओपी को अपने बहनोई को बचाने का आरोप लगा है। शिकायत लेकर रतनपुर क्षेत्र के ग्राम खैरा के ग्रामीणों ने सोमवार को कलेक्टर एसपी आॅफिस पहुंचकर शिकायत की।

रतनपुर खैरा में सरकारी राशन दुकान है। इसका संचालन चपोरा निवासी नरेंद्र सिंह जायसवाल करता है। वह कोटा एसडीओपी विभोर सिंह का बहनोई है। ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले तीन-चार महीने से उन्हें दुकान से राशन नहीं मिल रहा है। संचालक राशन चोरी होने का हवाला देकर उन्हें चलता कर देता है। वह ग्रामीणों को अपने रिश्तेदार कोटा एसडीओपी के नाम से धमकाता भी है। सोमवार काे ग्रामीण राशन दुकान संचालक के खिलाफ शिकायत लेकर रतनपुर थाना अाने वाले थे। इसकी जानकारी जब एसडीओपी काे हुई तो उन्होंने रतनपुर टीआई को खैरा भेजा। टीआई ने थाना आने पर ग्रामीणों को धमकाया। ग्रामीण आक्रोशित हो गए। वह रतनपुर जाने के बजाय बिलासपुर गए और कलेक्टर एसपी से शिकायत की।

खाद्य विभाग जाएं

^दुकानसे राशन नहीं मिल रहा है तो ग्रामीण खाद्य विभाग के पास जाएं। थाना आने की जरूरत ही नहीं है। मुझे जब उनके थाना आने का पता चला तो एक दिन पहले खुद ही उनके गांव चला गया। विलियमटोप्पो, टीआईरतनपुर