पहले गाड़ी बुक करवाई, फिर लेकर फरार
बिलासपुर | मध्यप्रदेशसतना के दो युवक बोलेरो बुक कराकर बिलासपुर आए थे। ड्राइवर स्टेशन पर चाय पीता रहा और इधर दोनों युवक चुपचाप गाड़ी लेकर खिसक गए। ड्राइवर ने थाने में शिकायत की है। सतना निवासी शरद सिंह बोलेरो चलाता है। 14 सितंबर को सतना के रामअवतार संजय ने अपनी बहन के घर बिलासपुर अाने के लिए गाड़ी बुक करवाई। ड्राइवर दोनों को लेकर शहर पहुंचा। इसी बीच ड्राइवर ने चाय पीने की इच्छा जताई। दोनों युवक भी उसके साथ गाड़ी से उतरे। तीनों रेलवे स्टेशन गए। ड्राइवर जब चाय पीने लगा तो दोनों युवक थोड़ी देर में आने की बात कहकर वहां से गाड़ी लेकर चले गए। ड्राइवर उनका इंतजार करता रहा। काफी देर तक दोनों नहीं आए तो ड्राइवर को संदेह हुआ। वह फोन लगाया तो उन्होंने काॅल ही रिसीव नहीं किया। ड्राइवर ने ताेरवा थाने जाकर लिखित में शिकायत की है।