रामायण भजन संजीवनी का हुआ विमोचन
बिलासपुर| छत्तीसगढ़ीलोक कला मंच जय जोहार मिलन चौक कुदुदण्ड के लोक गायक हिलेंद्र ठाकुर के गाए रामायण गीतों का संग्रह संजीवनी का विमोचन बिल्हा विधायक सियाराम कौशिक, साहित्यकार नरेन्द्र कौशिक ने किया। गायक हिलेंद्र ने बताया कि छत्तीसगढ़ में एक दोहा रामायण गाने का प्रचलन है इसलिए इसी तर्ज पर एक दोहा रामायण कलेक्शन किया गया है। आरंभ में गणेश वंदना के रिवाज को भी प्राथमिकता से लिया गया है। साथ ही गीतों को सरल और पठनीय भाषा में लिखा गया है इससे संगीत साधकों को दिक्कत नहीं होगी। इसमें राजेन्द्र सिंह, श्याम लाल कुर्रे, हरिशचन्द यादव, कामता प्रसाद जोशी, संतोष यादव सहित अन्य उपस्थित थे।