पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाढ़ पीड़ितों के लिए भेजे एक लाख रुपए

बाढ़ पीड़ितों के लिए भेजे एक लाख रुपए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलासपुर| बिल्डर्सएसोसिएशन क्रेडाई बिलासपुर ने जम्मू-कश्मीर बाढ़ पीडितों के सहायता के लिए प्रधानमंत्री राहत कोष में 1 लाख का चेक जमा कराया। इससे पहले एसोसिएशन की मासिक बैठक होटल हेवन्स पार्क मे हुई। इसमें नवंबर माह में होने वाले हाउसिंग मेला को सफलता पूर्वक आयोजित करने पर चर्चा हुई। इसके बाद सामाजिक दायित्वों का निर्वाह करते हुए भीषण बाढ़ में बर्बाद हुए घर-परिवारों के सहायता के लिए क्रेडाई के प्रकाश ग्वालानी, पीएन बजाज, संजीव सिंह, किशोर गेमनानी, एसपी चतुर्वेदी, महेश दुहलानी, जवाहर सराफ सहित अन्य ने कलेक्टर बिलासपुर को प्रधानमंत्री राहत-कोष के लिए चेक दिया।