पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निकाय चुनाव, कांग्रेस के पर्यवेक्षक बनाए गए

निकाय चुनाव, कांग्रेस के पर्यवेक्षक बनाए गए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निकाय चुनाव, कांग्रेस के पर्यवेक्षक बनाए गए

बिलासपुर| प्रदेशकांग्रेस कमेटी ने पार्टी के पदाधिकारियों को नगरीय निकाय चुनाव के लिए दूसरे जिले का पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। इसमें प्रदेश सचिव महेश दुबे टाटा को रायपुर जिले का प्रभारी सचिव बनाया गया। वे 16 सितंबर को सुबह 11 से शाम 4 बजे तक कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक बदरुद्दीन कुरैशी के साथ बैठक लेंगे। वहीं प्रदेश महामंत्री अटल श्रीवास्तव को बलौदा बाजार का प्रभारी सचिव बनाया गया है। वे 17 सितंबर को बलौदा बाजार के कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे।