- Hindi News
- डॉ. आलोक ने जन्मदिन पर एम्स को दान किया शरीर
डॉ. आलोक ने जन्मदिन पर एम्स को दान किया शरीर
डॉ. आलोक ने जन्मदिन पर एम्स को दान किया शरीर
बिलासपुर| लायंसक्लब के सचिव डॉ. आलोक शुक्ला ने अपने जन्मदिन पर 14 सितंबर को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के एनाटमी विभाग को अपना शरीर दान किया। डॉ. शुक्ला छत्तीसगढ़ शासन के उच्च शिक्षा विभाग में हिंदी के प्राध्यापक हैं। उन्होंने एम्स के कार्यक्रम में लोगों से मनुष्य जीवन को नश्वर बताते हुए अंगदान करने का आग्रह किया। इससे पहले डॉ. शुक्ला नेत्रदान भी कर चुके हैं। एम्स के निदेशक डॉ. नितिन एम. नागरकर, एनाटमी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. डीके शर्मा ने डॉ. शुक्ला के इस कदम की प्रशंसा की। इस अवसर पर डॉ. निरंजन हरितवाल, जयप्रकाश शर्मा, माला पाल, रंजना क्षेत्रपाल, शोभा पंडित, प्रतीक पॉल सहित अन्य उपस्थित थे।