- Hindi News
- दिनभर धूप छांव का खेल और शाम होते ही बरस गए बादल
दिनभर धूप-छांव का खेल और शाम होते ही बरस गए बादल
दिनभरधूप-छांव के बाद सोमवार को बादल बरस पड़े। एक सप्ताह पहले भी बंगाल की खाड़ी में चक्रवात के असर से जिले में अच्छी बारिश हुई थी। अगले 24 घंटों में जिले के कुछ स्थानों पर फिर बारिश हो सकती है।
सप्ताहभर पहले छत्तीसगढ़ की ऊपरी हवा में कम दबाव का क्षेत्र बना तो कई इलाकों में रुक-रुककर बारिश होने लगी। मौसम के तेवर बदले तो मौसम विभाग ने 9 से 13 सितंबर तक अलर्ट जारी किया, लेकिन जैसी उम्मीद थी वैसी बारिश नहीं हुई। 13 सितंबर को अलर्ट खत्म हुआ तो अचानक फिर से मौसम का मिजाज बदलने लगा। फिर एक सिस्टम सक्रिय हो गया और इसके असर से रविवार को दोपहर बारिश हुई। सोमवार को भी सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे, लेकिन दिन में बारिश नहीं हुई। दिनभर कभी सूरज चमकता रहा तो कभी बादल अपने होने का अहसास कराते रहे। शाम को ठंडी हवा चली और करीब सात बजे अचानक गरज-चमक के साथ बारिश होने लगी। दयालबंद, गांधी चौक, मोपका, तोरवा, रेलवे क्षेत्र, तारबाहर, पुराना बस स्टैंड, तेलीपारा, सदर बाजार, गोल बाजार, सिटी कोतवाली, शनिचरी बाजार, जरहाभाठा के इलाके में एक घंटे तक बारिश हुई। वहीं कुदुदंड, मंगला, उसलापुर के इलाके में बूंदाबांदी और हल्की बारिश हुई।
ग्रामीण इलाकों में खंड वर्षा होने का पता चला। बारिश होने से उमस से राहत मिली, वहीं कई इलाकों में कीचड़ भी फैल गया जिससे लोगों को परेशानी हुई। जिले में अब तक 987 मिमी औसत वर्षा हुई है। तखतपुर में सबसे ज्यादा एक हजार मिमी, कोटा में 789.9, बिल्हा में 962, मस्तूरी में 934.9, पेंड्रारोड में 841, पेंड्रा में 841.3 और मरवाही तहसील में 908.6 मिमी बारिश होने की जानकारी मिली है।
हो सकती है बारिश
ऊपरीहवा में कम दबाव का क्षेत्र बना है। इसके असर से आगामी 24 घंटे में कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। बारिश सभी जगह समान नहीं है। खंड वर्षा होने की जानकारी मिल रही है।\\\'\\\' उमेशरायक्वापर्ण, मौसमविज्ञानी
सोमवार की शाम को बादल बरसे तो सिम्स से सदर बाजार तक सड़कों पर पानी भर गया। इससे आने-जाने वालों को परेशानी हुई।