कांग्रेस आज मस्तूरी में करेगी आंदोलन
बिलासपुर| जिलाकांग्रेस कमेटी ग्रामीण 16 सितंबर को दोपहर 1 बजे मस्तूरी में थाने का घेराव करेगी। इसमें बिजली दरों में की गई वृद्धि, मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र में मनरेगा के तहत किए गए कार्य का मजदूरी भुगतान करने की मांग, अघोषित बिजली कटौती के विरोध और क्षेत्र की समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर यह आंदोलन किया जाएगा। पार्टी प्रवक्ता ने बताया कि आंदोलन में वरिष्ठ कांग्रेस पदाधिकारी, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल होंगे।