ऑटो संघ का सदस्यता अिभयान आज तक
बिलासपुर| जिलाऑटो संघ का चुनाव 28 सितंबर को होगा। इसके लिए मतदाता सूची में नाम जोड़ने का काम चल रहा है। इसकी अंतिम तारीख 16 सितंबर तय की गई है। शाम 5 बजे तक रेलवे स्टेशन ऑटो स्टैंड में सदस्यों के नाम जोड़े जा सकेंगे। इससे पहले 14 सौ लोगों के नाम जोड़े गए हैं। संघ के चुनाव अधिकारी अभयनारायण राय ने बताया कि मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 19 सितंबर को किया जाएगा। इसी दिन दावा-आपत्ति ली जाएगी और 21 सितंबर से मतदान के लिए नामांकन शुरू होगा।