पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • थाने से कुछ ही दूरी पर तीन जिलों के जुआरी जुट रहे थे, कहां थी कोनी पुलिस

थाने से कुछ ही दूरी पर तीन जिलों के जुआरी जुट रहे थे, कहां थी कोनी पुलिस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
काेनीथाने से कुछ ही दूरी पर सेमरताल पर तीन अलग-अलग जिलों के जुआरी फड़ लगाकर बैठते रहे और पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। कार्रवाई स्पेशल टीम को करनी पड़ी। लोगों का मानना है कि पूरा कारोबार कोनी पुलिस की सेंटिंग पर चल रहा था। इधर, सेमरताल से पकड़े गए आदतन अपराधी समेत सभी 25 जुआरियों को प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए सोमवार को जेल भेज दिया गया।

रविवार को स्पेशल टीम ने कोनी क्षेत्र में जाकर इस साल का सबसे बड़ा जुआ फड़ पकड़ा। इसमें तीन जिले बिलासपुर, जांजगीर-चांपा और कोरबा के रसूखदार जुआरी जुआ खेलने आए थे। कुछ तो महंगी कारों से पहुंचे थे। आदतन अपराधी विक्रम सिंह यह फड़ चला रहा था। उसे स्थानीय पुलिस का कोई डर ही नहीं था। उसने कोनी थाने के करीब आईटीआई गेट के सामने ही अपने मुखबिर खड़े कर रखे थे। मुखबिरों को साफ तौर पर पुलिस की स्पेशल टीम पर नजर रखने के लिए कहा गया था। इधर, सेमरताल के लोगों का कहना है कि गांव में पिछले कुछ दिनों से लगातार बाहरी लाेगों के आने-जाने से उन्हें संदेह हो रहा था। उन्होंने कोनी पुलिस को सूचना दी, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया।

जुआरियोंपर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी, सभी जेल गए: कोनीपुलिस ने सेमरताल में पकड़े गए सभी 25 जुआरियों के खिलाफ धारा 151 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उन्हें जेल भेज दिया।

जिलाबदर की कार्रवाई अटकी

जुएका फड़ चलाने वाले विक्रम सिंह पर जिलाबदर की कार्रवाई करने के लिए एसपी ने कलेक्टर के पास प्रस्ताव भेजा है। फाइल कलेक्टोरेट में ही अटकी हुई है। एक ओर पुलिस ऐसे अपराधियों को जिले से बाहर करने के लिए कार्रवाई का प्रस्ताव बनाती है तो दूसरी ओर वही पुलिस उन्हें और उनके अवैध कारोबारों काे संरक्षण देती है।

जुआरियों की संख्या अधिक होने के कारण कोर्ट रूम ले जाने के बजाय वैन में ही इनसे दस्तखत लिए गए।

सेमरताल में पकड़े गए जुआरियों को पुलिस वैन में जिला कोर्ट लाया गया। जुआरियों के पहुंचते ही वहां आम लोगों की भीड़ भी जुट गई।

स्पेशल टीम की रणनीति से चारों खाने चित हो गए बदमाश

पुलिसके बड़े अफसरों को कोनी क्षेत्र में जुआ चलने की सूचना मिली थी। अफसरों को यह पता था कि अगर इसकी सूचना कोनी पुलिस को दी गई या उससे कार्रवाई के लिए कहा गया तो वह पहले जुआरियों को सूचना दे देगी। यही वजह है कि जुआरियों क