- Hindi News
- व्यापार मेले में नहीं रहेगी प्लास्टिक थैली
व्यापार मेले में नहीं रहेगी प्लास्टिक थैली
बिलासपुर| स्वच्छताअभियान को ध्यान में रखते हुए व्यापार मेले में इस बार प्लास्टिक की थैलियों का उपयोग नहीं किया जाएगा। इसकी जगह दोने-पत्तल लेंगे। लायंस भवन में संभागीय चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की बैठक हुई। चेंबर के हरीश केडिया ने कहा कि हमेशा कपड़े का थैला साथ रखने का संकल्प लिया जाएगा। इस मौके पर जफर भाई ने कहा कि स्वच्छता अभियान की शुरुआत हमें घर से करनी चाहिए। सुनील मारदा ने कहा कि घरों के आस-पास रखी जाने वाले निर्माण सामग्री पर भी नियंत्रण होना चाहिए। संघ महामंत्री बेनी गुप्ता ने कहा कि यह देश का महाअभियान है। सार्थक भूमिका निभाएं।