सभी धर्मों काे जोड़ता है योग: दीक्षित
बिलासपुर| मित्रमंडल नेहरू नगर ने सामुदायिक भवन में योग कक्षा की शुरुआत की है। इसमें पुरुष और महिलाएं सुबह 7.30 से 8.30 बजे तक योग सीख सकती हंै। कक्षा का उद्घाटन संस्था के संरक्षक एसआर साहू ने किया। कक्षा प्रभारी केआर दीक्षित ने कहा कि योग सभी धर्मों को जोड़ता है। इसके नियमित अभ्यास से व्यक्ति काम, क्रोध, लोभ, मोह और अहंकार से मुक्त होकर एक सहज इंसान बन जाता है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अनिल तिवारी, बृजेश साहू, लखन सिंह दीक्षित, मनीष दीवान, राजीव अग्रवाल सहित अन्य मौजूद थे।