क्राॅस कंट्री दौड़ में मिला चौथा स्थान
बिलासपुर| एसईसीआरकी 46वीं इंटर रेलवे क्राॅस कंट्री प्रतियोगिता कपूरथला में हुई। इसमें पुरुष वर्ग ने 12 किमी दौड़ में चौथा स्थान प्राप्त किया। वहीं महिला वर्ग की आठ किमी दाैड़ में रायपुर मंडल की रोमा देवी ने दूसरा और नागपुर मंडल की मोनका रावत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। महिला खिलाड़ियों का चयन जनवरी में होने वाली वरिष्ठ क्राॅस कंट्री प्रतियोगिता के लिए किया गया है। स्पर्धा में एसईसीआर के छह पुरुष और दो महिला खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। टीम के कोच श्रीकांत पाढ़ी, महिला मैनेजर मृणाल और पुरुष टीम के दिलीप सुंदर राय थे।