- Hindi News
- सिलेंडर, खंभे पर लगी ट्यूब लाइट भी होंगे चुनाव चिह्न
सिलेंडर, खंभे पर लगी ट्यूब लाइट भी होंगे चुनाव चिह्न
निकायचुनाव के लिए मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के आरक्षित प्रतीकों को छोड़कर अन्य प्रतीकों का निर्धारण किया गया है। नगर निगम और नगर पालिका चुनाव के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव निशान जारी कर दिए हैं।
महापौर और नगर पालिका अध्यक्ष के लिए गैस सिलेंडर से लेकर बिजली के स्विच, खंभे पर लगी ट्यूब लाइट सहित दर्जनों चुनाव निशान होंगे। चुनाव के लिए जिन प्रतीकों की घोषणा हुई है उनमें नल, चाबी, कलम-दवात, किताब, स्लेट, बिजली का स्विच, रेडियाे, खंभे पर लगी ट्यूब लाइट, प्रेशर कुकर, टेबल लैंप, रोड रोलर, कांच का गिलास, मटका, गेहूं की बाली, बस, सब्जियों की टाेकरी, फावड़ा और बेलचा, गाड़ी, सूरजमुखी का फूल, हार, बैंच, अंगूठी, हस्त चलित पंप, हारमोनियम, पीपल का पत्ता, हाथ चक्की, लट्टू और मेज निर्धारित किए गए हैं। वहीं पार्षद के लिए उगता सूरज, पत्तियां, तराजू, छाता, बिजली का बल्ब, छत का पंखा, सिलाई मशीन, झोपड़ी, स्कूटर, नाव, टेलीविजन, वायुयान, रेल का इंजन, ब्लैक बोर्ड, बरगद का पेड़, लेटर बाॅक्स, अलमारी, हाॅकी और गेंद, नारियल का पेड़, चश्मा और दो तलवार लगी ढाल समेत अन्य निर्धारित किए गए हैं। वहीं समाजवादी पार्टी द्वारा राज्य निर्वाचन आयोग से की गई सिफारिश के अनुसार जहां राज्यीय दल चुनाव में हिस्सा नहीं ले रहे हैं वहां उनके प्रत्याशी को साइकिल चुनाव निशान प्रदान किया जाए। वहीं चुनाव आयोग ने उनकी सिफारिश पर जहां उनके प्रत्याशी मैदान में होंगे वहां उनको साइकिल चुनाव निशान प्रदान करने की बात कही है।