पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्री बीएड, डीएड की सीटों के लिए 21 दिसंबर को होगी परीक्षा

प्री-बीएड, डीएड की सीटों के लिए 21 दिसंबर को होगी परीक्षा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पं.सुंदरलाल शर्मा ओपन यूनिवर्सिटी 21 दिसंबर को बीएड और डीएड में प्रवेश के लिए परीक्षा लेगी। इसके लिए प्रदेशभर में 37 सेंटर बनाए गए हैं। जहां 21,672 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा दो पालियों में सुबह 10 से 12 और दोपहर 2 से शाम 4 बजे के बीच होगी।

ओपन यूनिवर्सिटी में बीएड डीएड की प्रवेश परीक्षा के लिए तैयारी शुरू हो गई है। इसके पहले प्री-बीएड की और और प्री-डीएड की 5 प्रवेश परीक्षा हो चुकी है। बीएड कोर्स न्यूनतम दो और अधिकतम चार वर्ष का है। प्रत्येक छात्र को एडमिशन लेने के बाद चार वर्ष के भीतर कोर्स पूरा करना जरूरी है। बीएड प्रथम वर्ष के लिए 13,800 रुपए और दूसरे वर्ष के लिए 9675 रुपए फीस जमा करनी होगी। परीक्षा के लिए यूनिवर्सिटी के प्रशासनिक भवन में 16 दिसंबर को कर्मचारियों को ट्रेनिंग दी जाएगी। शिक्षाकर्मी के पदों पर भर्ती के कारण बीएड कोर्स का महत्व बढ़ा है। यही वजह है कि इस कोर्स को करने वालों की संख्या हर साल बढ़ती जा रही है।

बीएड में इस बार होंगे 11,716 परीक्षार्थी

ओपनयूनिवर्सिटी की प्रवेश परीक्षा में बीएड में 11,716 परीक्षार्थी और प्री-डीएड में 9956 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसके लिए ओपन यूनिवर्सिटी ने प्रदेशभर में 37 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। बिलासपुर में पांच सेंटर हैं।