पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्री बोर्ड 12 से, हर छात्र को देने होंगे 12 रु.

प्री बोर्ड 12 से, हर छात्र को देने होंगे 12 रु.

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रदेशके स्कूलों में इस बार 10वीं और 12वीं की प्री बोर्ड एग्जाम ली जाएगी, जो 12 जनवरी से शुरू हाेगी। शिक्षा विभाग ने इसका टाइम-टेबल जारी कर दिया है। इस तरह की परीक्षा पहली बार ली जा रही है, ताकि छात्र-छात्राएं परीक्षा की तैयारी अच्छे से कर सकें। हर एक छात्र से 12 रुपए शुल्क लिया जा रहा है। टाइम-टेबल में जो विषय शामिल नहीं हैं, उनकी परीक्षा स्कूल स्तर पर लेने के निर्देश हैं।

10वीं और 12वीं का रिजल्ट कुछ सालों से लगातार गिर रहा है। इसी वजह से बोर्ड परीक्षाओं में बेहतर परिणाम लाने स्टूडेंट्स को तैयार किया जा रहा है। 80 फीसदी से अधिक अंक पाने वालों की अलग सूची बनाकर उन्हें इससे अधिक अंक लाने प्रेरित किया जाएगा। इससे कम अंक पाने वालों की अतिरिक्त कक्षाएं लगाई जाएंगी। पिछले दिनों महारानी लक्ष्मीबाई स्कूल में हुई बैठक में 12 से 20 जनवरी के बीच प्री बोर्ड एग्जाम लेने का निर्णय लिया गया। शिक्षा विभाग इस साल गुणवत्ता वर्ष मना रहा है। प्री बोर्ड एग्जाम का प्रयोग सफल होता है या नहीं, इस पर सबकी नजरें लगी हुई हैं।

2. कक्षा 10वीं के लिए

{सोमवार/12 जनवरी- विशिष्ट हिंदी

{मंगलवार/ 13 जनवरी- अंग्रेजी

{बुधवार/ 14 जनवरी- संस्कृत

{गुरुवार/ 15 जनवरी- गणित

{शुक्रवार/ 16 जनवरी- विज्ञान

{शनिवार/ 17 जनवरी- सामाजिक विज्ञान

{सोमवार/ 19 जनवरी- पर्यावरण

1. कक्षा 12वीं के लिए

{सोमवार/12 जनवरी- भौतिक शास्त्र, इतिहास, एलीमेंट्स ऑफ कॉमर्स एंड मैनेजमेंट

{मंगलवार/ 13 जनवरी- रसायन शास्त्र, एप्लाइड, इकोनॉमिक्स एंड कमर्शियल ज्योग्राफी, राजनीति शास्त्र

{बुधवार/ 14 जनवरी- गणित, जीव विज्ञान, अर्थशास्त्र, बुक कीपिंग एंड एकाउंटेंसी

{गुरुवार/ 15 जनवरी- विशिष्ट हिंदी

{शुक्रवार/ 16 जनवरी- अंग्रेजी

{शनिवार/ 17 जनवरी- भूगोल

{सोमवार/ 19 जनवरी- पर्यावरण

टाइम-टेबल