- Hindi News
- वेतन विसंगति दूर करने 7वें वेतन आयोग को ज्ञापन
वेतन विसंगति दूर करने 7वें वेतन आयोग को ज्ञापन
बिलासपुर| छत्तीसगढ़लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ ने वेतन विसंगति दूर करने की मांग को लेकर सातवें वेतन आयोग को ज्ञापन सौंपा है। इसके लिए संघ की बैठक हुई। इसमें डीएन तिवारी कमेटी की रिपोर्ट और वर्ष 2011 में उच्च न्यायालय जबलपुर से पारित आदेश पर भी चर्चा की गई। इस दौरान रोहित तिवारी, सुनील यादव, महेंद्र श्रीवास, एमके साव सहित अन्य उपस्थित थे।