- Hindi News
- बिजली कटौती ध्वनि प्रदूषण पर रोक की मांग
बिजली कटौती ध्वनि प्रदूषण पर रोक की मांग
बिलासपुर| जनजागरणसमिति तखतपुर ने बिजली कटौती और ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर रोक लगाने की मांग करते हुए कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। इसमें कहा कि लगातार बिजली कटौती और ध्वनि प्रदूषण के कारण छात्र-छात्राओं की पढ़ाई में व्यवधान हो रहा है। परीक्षा तारीख घोषित होने के बाद से अभिभावकों की चिंता बढ़ गई है। उन्होंने छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए दोनों पर रोक लगाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में रघुनाथ पटेल, युग पुरोहित, नारायण प्रसाद पाली सहित अन्य उपस्थित थे।