- Hindi News
- तिफरा मंडी में सेमी होल सेलर संघ ने मांगी दुकानें
तिफरा मंडी में सेमी होल सेलर संघ ने मांगी दुकानें
बिलासपुर| सेमीहोल सेलर संघ ने तिफरा की फल सब्जी मंडी में दुकानों की मांग की है। उन्होंने अपर कलेक्टर को सौंपे ज्ञापन में बताया कि वे संघ से वर्षों से दुकान मांग रहे हैं, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। नरसिंह शर्मा ने मंडी बोर्ड के अफसरों पर मनमर्जी दुकान आवंटन के आरोप लगाए है। उन्होंने मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।