सम्मेलन में चिकित्सकों ने पढ़े शोध-पत्र
बिलासपुर| प्रदेशके नेत्र विशेषज्ञों का तीन दिवसीय सम्मेलन शहर के एक होटल में आयोजित किया जा रहा है। इसके मुख्य अतिथि कोयम्बटूर आई फाउंडेशन के चीफ डायरेक्टर डी. रामामूर्ति थे। इस दौरान वर्तमान अध्यक्ष डॉ. एलसी मढ़रिया ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. राकेश कामरान को मैडल पहनाकर चार्ज सौंपा। दूसरे दिन डॉ. तेजस डी. शाह के नेतृत्व में नेत्र विशेषज्ञों ने शोध-पत्र पढ़े।