यदुराज की पेंटिंग पहले स्थान मिला
बिलासपुर| क्रिएटिवआॅर्ट एजुकेशन मुंबई ने ऑल इंडिया आर्ट टैलेंट काॅन्टेस्ट 2014-15 का आयोजन किया। इसमें शहर के महर्षि विद्या मंदिर राजेंद्र नगर के कक्षा चौथी के छात्र यदुराज सिंह यादव की पेंटिंग को पहला स्थान मिला। इसके लिए उन्हें गोल्ड मैडल और प्रमाण-पत्र दिया गया। यदुराज शक्ति विहार सरकंडा निवासी अन्नपूर्णा और शंकर यादव के पुत्र हैं।