बिजली बचाने किया जा रहा है जागरूक
बिलासपुर| एसईसीआरबिलासपुर मंडल में ऊर्जा संरक्षण सप्ताह मनाया जा रहा है। इस दौरान विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों से ऊर्जा की बचत करने के लिए आदत डालने की अपील की गई है। साथ ही सभी से सूर्य प्रकाश का उपयोग करने, जरूरत हाेने पर लाइट पंखे बंद रखने और कार्यालय छोड़ने के आधा घंटे पहले एसी बंद करने के सुझाव दिए गए।