- Hindi News
- तिफरा के खतरनाक डिवाइडर पर विस में पूछा सवाल
तिफरा के खतरनाक डिवाइडर पर विस में पूछा सवाल
बिलासपुर| तिफरासे परसदा तक फोरलेन सड़क के बीच बनाए गए डिवाइडर पर विधानसभा में सवाल किया गया है। नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव ने यह मामला उठाया। उन्होंने पूछा है कि फोरलेन सड़क पर ऐसा डिवाइडर किस डिजाइन के तहत बनाया गया है। इसकी ऊंचाई कम से तीन फीट होनी थी। कम हाइट होने की वजह से डिवाइडर नजर नहीं आता और दुर्घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने इसमें संशोधन करवाने के लिए कहा है।