शंकराचार्य निश्चलानंद कल शहर आएंगे
बिलासपुर | पुरीपीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती 10 फरवरी को एलटीटी एक्सप्रेस से बिलासपुर आएंंगे। अपने दस दिवसीय प्रदेश प्रवास के दौरान वे कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। 11 फरवरी को बिलासपुर में दर्शन दीक्षा और पादुका पूजन किया जाएगा। साथ ही 13 फरवरी को कवर्धा, 14 फरवरी को बेमेतरा, 15 को रायपुर में धर्मसभा और सत्संग का आयोजन किया जाएगा। वे 17 और 18 फरवरी को राजिम कुंभ मेले में आयोजित धर्म सभा को संबोधित करेंगे।