पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एटीआर के अफसरों को ट्रेनिंग देंगेे डाॅ. चंदन

एटीआर के अफसरों को ट्रेनिंग देंगेे डाॅ. चंदन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलासपुरअचानकमार टाइगर रिजर्व में पदस्थ डीएफओ से लेकर असिस्टेंट डायरेक्टर, रेंजर, डिप्टी रेंजर, फारेस्टर, फारेस्ट गार्ड सहित करीब 150 से अधिक अधिकारी और कर्मचारियों को टाइगर सहित अन्य वन्यप्राणियों के व्यवहार आदि का प्रशिक्षण दिया जाएगा। एटीआर में इस प्रकार की पहल पहली बार की जा रही है।

फॉरेस्ट स्टाफ को वन्यप्राणियों के विषय में व्यवहारिक ज्ञान कराने के पीछे उनके संरक्षण की खास वजह है। टाइगर रिजर्व के असिस्टेंट डायरेक्टर एसके शर्मा के मुताबिक कानन पेंडारी रेस्क्यू सेंटर के चिकित्सक डॉ. पीके चंदन एटीआर के स्टाफ को वन्यप्राणियों के जीवन वृत्त से लेकर उनकी रिहाइश, खान पान और व्यवहार आदि की जानकारी देंगे। इसके लिए 9 फरवरी को टाइगर रिजर्व में वर्कशाॅप का आयोजन किया गया है। इस मौके पर जिले के उच्च अधिकारियों को भी आमंत्रित किया जा रहा है। वन्यप्राणियों के संरक्षण तथा वंशवृद्धि के लक्ष्य को हासिल करने के लिए टाइगर रिजर्व के स्टाफ को पूरी जानकारी होना आवश्यक है, अन्यथा उनका हित साधने वाले सफल नहीं पाएंगे। एटीआर में ट्रेनिंग इसी कमी को दूर करने के लिहाज से दी जा रही है।

वन अधिकारियों को पेड़, पौधे, जंगल आदि की ट्रेनिंग दी जाती है, परंतु जू, टाइगर रिजर्व, अभयारण्य में नियुक्त होने वाले फॉरेस्ट स्टॉफ को वन्यप्राणियों के विषय में पर्याप्त ट्रेनिंग की कोई व्यवस्था नहीं है।