- Hindi News
- पॉलिथीन बीनने वाले और कबाड़ी बनाए जा सकते हैं पर्यावरण मित्र
पॉलिथीन बीनने वाले और कबाड़ी बनाए जा सकते हैं पर्यावरण मित्र
वर्ल्डक्लाइमेंट चेंज फोरम, नई दिल्ली के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर डॉ. केएस तिवारी का कहना है पॉलिथीन पर प्रतिबंध लगाने के बाद अब कचरा बीनने वालों और कबाड़ियों का पर्यावरण मित्र के तौर पर उपयोग किया जा सकता है। दैनिक भास्कर से खास चर्चा में डॉ. तिवारी ने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार ने पॉलिथीन पर रोक लगाकर दूसरे राज्यों के सामने नजीर पेश की है। पर्यावरण सुरक्षा के लिए यह बेहद जरूरी है। पॉलिथीन उपयोग में आसान होने से उत्पादन तेजी बढ़ा, लेकिन अब खामियाजा प्रकृति और पर्यावरण को उठाना पड़ रहा है। मवेशियों का स्वास्थ्य खराब हो रहा है, उनकी जान पर बनी हुई है। मनुष्यों की बात करें तो कैंसर, सांस और त्वचा संबंधी बीमारियों की वजह बन रही है। ऐसे में छत्तीसगढ़ सरकार ने रोक लगाने का फैसला लिया है।
, लेकिन इसके साथ जरूरी है कि सरकार विकल्प मुहैया करवाए।