सोई हुई छात्रा से दुष्कर्म का प्रयास
बिलासपुर| 10वींकी छात्रा से पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। ग्राम कछार निवासी छात्रा के मां-बाप मजदूरी करने इलाहाबाद गए हैं। घर पर केवल उसके भाई, बहन रहते हैं। 6 फरवरी रात को सुरेंद्र दिनकर 24 वर्ष घर घुस गया और दुष्कर्म की नीयत से छेड़खानी करने लगा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 354, 456 के तहत जुर्म दर्ज किया है।