पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बस के किराए में कमी के आसार

बस के किराए में कमी के आसार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीजल-पेट्रोलके दाम में लगातार कमी को देखते हुए परिवहन विभाग ने बसों का किराया घटाने का निर्णय लिया है। रूट के आधार पर किराया सूची तैयार कर इसे केबिनेट को भेजा गया है। मंजूरी मिलते ही नई दर लागू कर दी जाएगी।

डीजल के दाम महीनेभर में करीब आठ रुपए घट गए हैं, लेकिन बसों में किराया पहले की ही तरह वसूला जा रहा है। इसे देखते हुए परिवहन विभाग ने हर रूट के आधार पर किराया सूची तैयार की है। इसे केबिनेट को भेजा गया है। गौरतलब है कि वर्तमान में प्रदेश सरकार ने बसों के लिए 70 पैसे प्रति किलोमीटर की दर से किराया तय किया है। इसके पहले 80 पैसे प्रति किलोमीटर का किराया था, जिसे बाद में 10 पैसा घटा दिया गया था।

1 दिसंबर 58.08

16 दिसंबर 55.86

17 जनवरी 53.36

03 फरवरी 50.86

महीनेभर में आठ रुपए घटे डीजल के दाम

किराया सूची को मंजूरी के लिए भेजा है

^डीजल-पेट्रोलकी कीमतों में लगातार हो रही गिरावट को देखते हुए परिवहन विभाग ने बस किराए में कमी करने का निर्णय लिया है। इसके लिए नई किराया सूची परिवहन मंत्रालय को भेजी गई है। इस पर अंतिम मुहर लगाने के लिए मंत्रालय ने इसे कैबिनेट को भेजा है। मंजूरी मिलने ही नई किराया सूची लागू कर दी जाएगी।\\\'\\\' ए.टोप्पो, आरटीओ, बिलासपुर