निगेटिव न्यूज
हाइवा से टकराए बाइक सवार चार युवक घायल
मुंगेली|एसएनजी कॉलेज के सामने दो बाइक सवार खड़ी हाइवा से टकरा गए। इसमें चारों युवक घायल हो गए। उनमें से दो को जिला अस्पताल दाे को बिलासपुर के सिम्स रेफर किया गया है। घटना रात 10 बजकर 45 मिनट पर हुई। दो बाइक पर चार युवक सिद्धांत सिंह पिता अिभषेक सिंह, राजदुलारे सोनी पिता भरतलाल सोनी, गाेलू कश्यप पिता शंकर कश्यप भरत कश्यप पिता स्व. मनोज कश्यप शादी में शामिल होने जा रहे थे। एसएनजी कॉलेज के सामने खड़ी हाइवा से ये बाइक सवार टकरा गए। इस घटना में चारों घायल हो गए। इनमें से सिद्धांत राजदुलारे की हालत गंभीर होने से इन्हें बिलासपुर सिम्स रेफर कर दिया गया। जबकि दो गोलू भरत काे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।