पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नगर निगम कमिश्नर ने भेजा शासन को प्रस्ताव

नगर निगम कमिश्नर ने भेजा शासन को प्रस्ताव

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरनिगम ने महाराणा प्रताप चौक पर ओवरब्रिज के निर्माण के लिए शासन से सैद्धांतिक सहमति तथा प्रस्ताव तैयार करने कंसल्टेंट की नियुक्ति के लिए अनुमति मांगी है। शासन को भेजे पत्र में निगम ने महाराणा प्रताप चौक पर ट्रैफिक के अत्यधिक दबाव तथा दुर्घटनाओं का हवाला देते हुए ओवरब्रिज के निर्माण को जरूरी बताया है।

नगरीय प्रशासन मंत्री अमर अग्रवाल की पिछली समीक्षा बैठक में महाराणा प्रताप चौक पर ओवरब्रिज के निर्माण के लिए कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद इस मामले में निगम कमिश्नर रानू साहू ने निगम समेत अन्य विभागों के तकनीकी तथा प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक बुलाकर सहमति ली थी। इसके बाद इस मामले में कंसल्टेंट की नियुक्ति करने शासन को पत्र लिखा गया। कंसल्टेंट महाराणा प्रताप चौक सहित ट्रैफिक की दृष्टि से समस्याग्रस्त चौराहों पर ओवरब्रिज के निर्माण के लिए सर्वे तथा इस्टीमेट तैयार करेगा।