- Hindi News
- रेलवे में बिजली खरीदी के लिए द्विपक्षीय बैठक मंे बनी सहमति
रेलवे में बिजली खरीदी के लिए द्विपक्षीय बैठक मंे बनी सहमति
बिलासपुर | दामोदरघाटी निगम और उत्तर-मध्य रेलवे के बीच गुरुवार को पहला द्विपक्षीय बिजली खरीद समझौता हुआ। रेलवे ऊर्जा प्रबंधन कंपनी लिमिटेड और संस्कार संयुक्त उद्यम के बीच औरया ग्रिड सब-स्टेशन पर डीवीसी से बिजली की 50 मेगावाट खरीदी का फैसला लिया गया। इस तरह ऊर्जा लागत में कमी करने के उपाय की शुरुआत की जा रही है। रेलवे 4000 मेगावाट की जरूरत के साथ सालाना करीब 18 अरब यूनिट खपत बिजली करने वाला सबसे बड़ा उपभोक्ता है। रेलवे बिजली बिल में कमी करने इस तरह की पहल कर रहा है। कई अन्य उपाय भी किए जा रहे हैं।