परचम कुशाई के साथ छह दिनी आयोजन शुरू
लुतराशरीफ 56वां वार्षिक उर्स का आगाज शुक्रवार को परचम कुशाई के साथ हुआ। इसमें मुस्लिम समेत तमाम समाजों के लोग शामिल हुए। दोपहर में जुम्मा की नमाज के बाद सलामी की रस्म अदा की गई। इसको खादिमान मुतवल्ली कमेटी और इंतेजामिया कमेटी व्यवस्था और संचालन कर रही है। देर रात तक तकरीर और कव्वाली चलती रही।
हजरत बाबा सैयद इंसान अली शाह रहमतुल्लाह तअाला अलैह का 56वां सालाना उर्स लुतरा शरीफ में शुरू हो चुकी है। शुक्रवार को इसका आगाज किया गया। इंतेजामिया कमेटी के अध्यक्ष हाजी अखलाक खान ने बताया कि उर्स का ऐतिहासिक आगाज कर दिया गया है। इसमें 1.45 बजे जुम्मा की नमाज अदा की गई। दोपहर 2 बजे सलामी पेश हुई। शाम 3 बजे अम्मा साहिबा के मजार पर चादर पेश हुई। इसके साथ ही आम लंगर शुरू किया गया। रात 9 बजे से तकरीर शुरु हुई जो रात 12 बजे तक चलती रही। इसके बाद नागपुर से आए कव्वालों ने अपना कार्यक्रम पेश किया जो रात भर चलती रही। इस दौरान कमेटी बाबा के दरगाह में बाहर से आए लोगों के खिदमत की पूरी व्यवस्था की। अध्यक्ष ने बताया कि अंतिम दिन 11 फरवरी को समाज का सालाना हिसाब होगा।
तंजीम कौमी कमेटी भी करवा रही है लंगर
उर्समें ईमान तंजीम और कौमी एकता कमेटी भी आम लंगर का आयोजन कर रही है। यह 6 से 10 फरवरी तक रोजाना आयोजित होगा। इसके लिए लोग जुटे हुए हैं। इसमें हाजी राजू बाबा, जहूर भाई, अमजद भाई सहित अन्य इसकी इंतजाम कमेटी में हंै।
बाबा मन्नत पूरी करते हैं- मान खान
हेडखादिम मान खान बाबा के नवासे हैं। वे बताते हंै कि बाबा जिसकी तरफ भी देखते थे, उनकी मुरादें पूरी हो जाया करती थीं। उन्होंने बताया कि जो भी मुसीबत होती है, उसको बाबा के पास बस कहना होता है।
पांच बच्चों का सम्मान किया जाएगा
हफीज-ए-कुरानहुए पांच बच्चों की दस्तारबंदी की रस्म अदा की जाएगी। इसमें ओड़िशा के मो. एहतेशामुल हक, छत्तीसगढ़ बलरामपुर के गुलाम गौश, अंबिकापुर के हसमत अली, कोरबा के हमाल अली और गढ़वा झारखंड के अकबर अली शामिल हंै। सभी 18 से 22 वर्ष के बीच हंै। दस्तार पोशी के बाद ये रमजान के महीने में नमाज पढ़ाएंगे, जलसा करवाएंगे, कुरान शरीफ सुनाएंगे। साथ ही वे अब आगे मौलवी, हाफिज, कारी, मौलाना और मुफ्ती बनने की पढाई करेंगे। इसके लिए मुरादाबाद, मोबारकपुर, नागपुर सहित अन्य जगहों के इदारा में पढ़ने जाएंगे।