पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सात करोड़ में हाॅकी स्टेडियम बनेगा

सात करोड़ में हाॅकी स्टेडियम बनेगा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हॉकीखिलाड़ियों को प्रैक्टिस का बेहतर माहौल देने रेलवे सात करोड़ की लागत से नया हॉकी स्टेडियम बनवाने जा रहा है। वर्तमान में खिलाड़ी रेलवे इंस्टीट्यूट के मैदान में प्रैक्टिस करते हैं, लेकिन यहां एस्ट्रो टर्फ नहीं है। यही वजह है कि नए स्टेडियम की जरूरत महसूस की गई। प्रारंभिक तौर पर तीन जगहों पर जमीन की तलाश की गई है। इनमें से किसी एक पर मुहर लगने पर आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

रेलवे के कई हॉकी खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर एसईसीआर का नाम रोशन कर चुके हैं। इन्हें स्थानीय स्तर पर अभ्यास के लिए मुफीद मैदान नहीं मिल पाता। रेलवे इंस्टीट्यूट का मैदान मिट्टी का है, इस पर जैसे-तैसे खिलाड़ी अभ्यास करते हैं। रेलवे अफसरों ने फिलहाल नए हाॅकी स्टेडियम के लिए भारत माता चर्च के पास रेल क्लब के पीछे की जमीन, रेलवे प्लेटफाॅर्म के दूसरी ओर चुचुहियापारा और एनई इंस्टीट्यूट के आस-पास की जमीन तलाशी है। इनमें से चुचुहियापारा में पानी कमी के चलते एस्ट्रो टर्फ स्टेडियम नहीं बनाया जा सकता। एस्ट्रो टर्फ मैदान में पानी की जरूरत सामान्य मैदान की तुलना में तीन गुना ज्यादा होती है। एनई इंस्टीट्यूट के पास की जमीन सुरक्षा की दृष्टि से अनुकूल नहीं मानी जा रही है। रेल क्लब के पीछे की जमीन उपयुक्त माना जा रहा है।

बाहरी के प्रवेश पर पूरी तरह से रहेगी रोक

नएस्टेडियम में बाहरी खिलाड़ियों के खेलने पर पूरी तरह पाबंदी रहेगी। बाहरी लोगों या अन्य खेलों से जुड़े खिलाड़ियों केे आने-जाने से टर्फ खराब होता है। इस मैदान को इस तरह से तैयार किया जाता है कि टर्फ छेड़खानी पर दोबारा संवारने में परेशानी आती है।

रेल क्लब के पीछे इसी जमीन पर बनाया जा सकता है हॉकी स्टेिडयम।

एस्ट्रो टर्फ स्टेडियम बनाने पर करीब सात करोड़ रुपए लागत आएगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार ऐसा स्टेडियम प्रदेश सरकार ने राजनांदगांव में बनवाया है, इसके बाद राजधानी रायपुर में। अब बिलासपुर में प्रदेश का तीसरा स्टेडियम बनने जा रहा है।

खिलाड़ियों को सुविधा