पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पंचायतों में 11 फरवरी को ली जाएगी शपथ, 23 को चुने जाएंगे उप सरपंच

पंचायतों में 11 फरवरी को ली जाएगी शपथ, 23 को चुने जाएंगे उप सरपंच

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलासपुर | जिलेमें सभी तीनों चरण के चुनाव खत्म हो चुके हैं। नतीजों की घोषणा भी कर दी गई है। अब 11 फरवरी को जिले की सभी 645 ग्राम पंचायतों में विजेता पंच-सरपंच पंचायत के विकास के लिए ईमानदारी पूर्वक काम करने की शपथ लेंगे। महासमुंद जिले को छोड़कर पूरे राज्य की पंचायतों में इसी तारीख को शपथ ग्रहण सम्मेलन होगा। 23 फरवरी को पंचायतों में पंचों के बीच से उप सरपंच का चुनाव बहुमत के आधार पर किया जाएगा।