- Hindi News
- फिर बदला मौसम, आसमान पर बादलों और ठंडी हवाओं ने रोक रखी है गर्मी
फिर बदला मौसम, आसमान पर बादलों और ठंडी हवाओं ने रोक रखी है गर्मी
बिलासपुर | शहरका मौसम एक बार फिर बदल गया है। सुबह जहां आसमान पर बादल मौजूद थे, वहीं ठंड का अहसास भी हो रहा था। आसमान पर मौजूद बादलों से मौसम बिगड़ने की आशंका थी, लेकिन सुबह 10 बजे के बाद तेज धूप खिल गई। ठंड की वापसी से गर्मी के कुछ दिन और आगे खिसकने की संभावना जताई जा रही है। अभी सुबह के साथ रात में भी हल्की ठंड महसूस होती है। अधिकतम तापमान 30 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 14 डिग्री दर्ज किया गया।