पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बोर्ड की काॅपियां जांचने से पहले शिक्षकों को करेंगे ट्रेंड, ताकि स्टूडेंट्स भुगतें

बोर्ड की काॅपियां जांचने से पहले शिक्षकों को करेंगे ट्रेंड, ताकि स्टूडेंट्स भुगतें

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलासपुर | 10वीं-12वींकी बोर्ड परीक्षाओं की उत्तरपुस्तिकाएं जांचने से पहले इस बार शिक्षक ट्रेंड होंगे। काॅपियां जांचने के लिए उन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा मंडल माशिमं ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र भेजकर शिक्षकों का प्रशिक्षण करवाने को कहा है। बोर्ड परीक्षा की उत्तरपुस्तिका जांचने से पहले भी शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाता था। पिछले दो साल से प्रशिक्षण का यह सिस्टम बंद है। इन दो सालों में कापियां जांचने में काफी लापरवाही बरती गई। पिछले साल ही करीब 200 ऐसे शिक्षक मिले, जिन्होंने काॅपियां जांचने में लापरवाही बरती। इसका खामियाजा छात्रों ने भुगता। मेरिट में भी काफी बदलाव हुआ। इसे देखते हुए ही इस बार फिर से पुराना सिस्टम अपनाने की तैयारी है।

पहले गुड न्यूज