- Hindi News
- राजभाषा आयोग का दो दिवसीय प्रांतीय सम्मेलन 20 फरवरी से
राजभाषा आयोग का दो दिवसीय प्रांतीय सम्मेलन 20 फरवरी से
बिलासपुर| छत्तीसगढ़राजभाषा आयोग का तीसरा प्रांतीय अधिवेशन बिलासपुर में 20 21 फरवरी को होना है। यह निर्णय सेंट्रल पाइंट के सभागार में राजभाषा आयोग की बैठक में लिया गया। दुर्ग-भिलाई और रायपुर के बाद अब बिलासपुर के देवकीनंदन दीक्षित सभा भवन में यह अधिवेशन होगा। इसमें छत्तीसगढ़ी का प्रसार प्रचार, उसे राजकाज की व्यावहारिक भाषा बनाने संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करवाने के लिए आंदोलन की रणनीति बनाई आयोग के सचिव पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे ने कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की। छत्तीसगढ़ी भाषा के 5 सौ से अधिक साहित्यकार इसमें शामिल होंगे। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है।