- Hindi News
- डिवाइडर काटकर रास्ता दिया, फिर भी ऑटोवालों की मनमानी
डिवाइडर काटकर रास्ता दिया, फिर भी ऑटोवालों की मनमानी
रेलप्रशासन द्वारा डिवाइडर काटकर रास्ता देने पर भी ऑटो चालकों की मनमानी थमने का नाम नहीं ले रही है। अभी भी गेट नंबर एक के सामने ऑटो खड़े किए जा रहे हैं। इस पर आरपीएफ और रेलवे अफसरों ने ऑटो संघ को सुधार नहीं होने पर कार्रवाई के लिए तैयार रहने की चेतावनी दी है। ऐसे में जाम लगने से व्यवस्था खराब हो रही है तो आम यात्री भी परेशान हो रहे हैं।
आलम यह है कि किसी भी ट्रेन के आने पर ऑटो चालक गाड़ियां लगाकर जाम की स्थिति निर्मित कर देते हैं। जबकि डिवाइडर काटकर रास्ता देते समय रेल प्रशासन ने संघ पदाधिकारियों से साफतौर पर कहा था कि गेट के सामने ऑटो खड़े नहीं किए जाएंगे। इस पर संघ पदाधिकारियों ने सहमति दी थी, अब मनमानी कर रहे हैं। इसी तरह किराया निर्धारित होने के चलते आए दिन विवाद की स्थिति निर्मित होती है। इसके लिए चालक और सवारियों में मार-पीट तक हो जाती है।
संघ पदाधिकारियों की ड्यूटी लगाई है
^गेटके सामने ऑटो खड़े हों, इसके लिए संघ पदाधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जो कि सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक देख-रेख करेंगे। अगर उनके मना करने के बावजूद ऑटो चालक गेट के सामने ऑटो खड़ा करता है तो उसका जिम्मेदार वह स्वयं होगा।\\\'\\\' मधुसूदनराव, अध्यक्ष, जिला आॅटो संघ
स्टेेशन परिसर में ऑटो वालों के लिए स्टैंड बनाया गया है, लेकिन वे सड़क पर ही खड़े रहते हैं।